Uncategorized

अर्जुनी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही:सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे सट्टा खिलाते आरोपी को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

आरोपी से नगदी 3,110 रुपये सहित सट्टा-पट्टी एवं सामग्री किया गया जप्त

अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे अर्जुनी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलाया जा रहा है।
सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना अर्जुनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को रंगे हाथों सट्टा-पट्टी के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाते पकड़ा गया।आरोपी दिनेश सोनवानी
पिता भीखूराम 34 वर्ष निवासी सांकरा, थाना अर्जुनी, शामिल है.आरोपी के कब्जे से1 नग सट्टा-पट्टी,1 नग डॉट पेन नगदी रकम 3,110 रुपये जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!