Uncategorized

ज्ञान अमृत स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

धमतरी। ज्ञान अमृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश सोनी (उपप्राचार्य), विशेष अतिथि अफजल अली रिजवी एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय उपस्थित थें। कार्यक्रम का शुभांरभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया, तत्पश्चात् उपप्राचार्य जगदीश सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं ने झंडा वंदन प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की शिक्षिकों एवं छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर की गई। इसके पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीत, कविता, भाषण, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा गणतंत्र दिवस का महत्व बताया आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था यह दुनिया का सबसे बड़ा सविंधान है। संविधान के द्वारा जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ था जिसका इस्तेमाल जनता बखूबी कर रही है सरकार संविधान से बंधी हुई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र साहू, श्रीमती कोशलेश्वरी दुबे, श्रीमती नेहा पद्मवार, श्रीमती अभिलाषा चैहान, श्रीमती संतोषी वर्मा, कु. लक्ष्मी देवांगन, कु. भावना कहार, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!