Uncategorized

सुंदरगंजवार्ड में पोलियो के ऊपर जीत पाने दो बूंद की खुराक बच्चों को पिलाई गौतम वाधवानी


आज प्रथम दिवस पोलियो से जीत पाने और बच्चों को पोलियो मुक्त करने के लिए स्थानीय निवासी रेखा ठाकुर ने बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पिलाई साथ ही गौतम वधवानी ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत सुंदरगज वार्ड को पोलियो मुक्त करने के लिए बच्चों को पोलियो ड्राप पिला कर इस अभियान का हिस्सा बने और कहा की इस अभियान में प्रथम स्थान मातृ शक्ति का है जो अपने शिशु की देखभाल के लिये अपनी ज़िम्मेदारी निभा रही है इसलिए सबसे पहले इस पर पहला हक स्थानीय महिलाओं का है विश्व पोलियो ड्राप पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह अपंगकारी रोग पोलियो वायरस के कारण होता है और जानलेवा भी हो सकता है। यह दिवस पोलियो उन्मूलन के उद्देश्य से वैश्विक टीकाकरण प्रयासों के महत्व पर ज़ोर देता है। यह इस रोग से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता करने का भी प्रयास करता है। कई संगठन इस दिन शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लेते हैं। जागरूकता बढ़ाकर, हम टीकाकरण अभियानों में सक्रियता और भागीदारी को प्रेरित कर सकते हैं। हम सब मिलकर पोलियो मुक्त भविष्य की दिशा में काम कर सकते हैं। अंततः, इसका लक्ष्य दुनिया भर के सभी समुदायों के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है इस अवसर पर स्वास्थ कर्मी सरस्वती ध्रुव नूतन साहू प्रज्ञा साहू अगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरजा निषाद मितानीन सरिता मानिकपुरी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगो को प्रेरित कर रही है ताकि समाज में कोई बच्चा इससे वंचित न रहे ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!