Uncategorized

जिला साहू समाज का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न, गणेश राम साहू बने जिलाध्यक्ष

जिला पदाधिकारीयों का निर्विरोध मनोनयन समाज की एकता, भाईचारा का शानदार संदेश

धमतरी।जिला साहू समाज का निर्विरोध निर्वाचन प्रदेश पर्यवेक्षक खिलावन राम साहू रामकिशुन साहू, पवन साहू व उनके टीम के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम तेलिनसत्ती साहू समाज भवन में शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक व जिला धमतरी से मुख्य निर्वाचन अधिकारी संत राम साहू, सहयक निर्वाचन अधिकारी नंदकुमार साहू, भारत लाल साहू ,कृष्णा राम साहू ,गौतम चंद साहू, के आर बांकड़े,जितेंद्र साहू,रामचंद्र साहू,हृदय लाल,तिलक राम,तेजन साहू,होमेन्द्र साहू ,छबिलाल साहू के निर्देशन में नियमानुसार मतदाता सूची का प्रकाशन जिसमें पदाधिकारी व आजीवन सदस्यों के नाम का प्रकाशन, दावा आपत्ति, निराकरण, अंतिम प्रकाशन, नामांकन फार्म वितरण व जमा, जांच, दावा आपत्ति ,नाम वापसी व अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु गणेश राम साहू ,मालक राम साहू, विजय साहू ,अवनेंद्र साहू ,लीला राम साहू ,लकेश्वर साहू, राजेश साहू ,उपाध्यक्ष पद हेतु पुरुष पोषण साहू, तोरण साहू ,राजेंद्र साहू ,गोपाल साहू ,डॉ राधेश्याम साहू ,उपाध्यक्ष महिला हेतु दमयंती साहू, निर्मला साहू संगठन सचिव पुरुष कमलेश साहू ,सुभाष चंद्र साहू संगठन सचिव महिला दुर्गा साहू थे। समन्वय समिति के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जनों ने एकता व संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी प्रत्याशियों से सहमति प्राप्त कर समन्वय स्थापित किया। जिसका सभी सामाजिक बंधुओं ने समर्थन किया।
तत्पश्चात मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें साहू समाज जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू, उपाध्यक्ष पुरुष राजेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष महिला निर्मला साहू ,संगठन सचिव पुरुष सुभाष चंद्र साहू ,संगठन सचिव महिला दुर्गा साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। तत्पश्चात प्रदेश पर्यवेक्षक खिलावन साहू ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया व प्रमाण पत्र प्रदान किया ।इस अवसर पर समन्वय समिति में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व महामंत्री दयाराम साहू, धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेख राम साहू, रंजना साहू ,पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू ,रामदयाल साहू ,चितरंजन साहू ,लाला राम साहू ,मनीषा साहू तथा तहसील पदाधिकारी रोहित साहू, कामता प्रसाद साहू ,कृष्णकांत साहू ,चंद्रभागा साहू, कवल सिंह साहू तथा समाज के प्रबुद्ध जन श्यामा साहू, पद्मनी साहू, रुखमणी साहू ,परमिला साहू, भुवनेश्वरी साहू, सुशीला साहू, रेखा साहू , बालाराम साहू, चिरौंजी लाल साहू,डॉ. गणेश प्रसाद साहू ,हिरेंद्र कुमार साहू, डीपेंद्र साहू ,राधेश्याम साहू, मानिक राम साहू, लालचंद साहू, घनाराम साहू, तेजन साहू, हृदय साहू, डिहू राम साहू ,नरेंद्र साहू, जितेंद्र साहू ,गिरीश साहू रोशन साहू ,हुलास साहू ,घनश्याम साहू, पुरुषोत्तम साहू ,भारत साहू, काशीराम साहू अरुण साहू तथा उपस्थित सामाजिक जनों ने फूल वाला पहना कर व मिठाई खिलाकर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!