Uncategorized

शंकर बजाज को पुनः बने छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा सहित व्यापारियों ने दी बधाई

धमतरी कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने बताया कि शंकर बजाज को पुनः छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष बनाया गया है.
छत्तीसगढ़ की लगभग 60 वर्षों पुरानी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के 2026-28 कार्यकाल हेतु नई कार्यकारी समिति के चुनाव संपन्न हुए।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उद्योग जगत के वरिष्ठ एवं सम्मानित उद्यमी श्री शंकर बजाज को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।शंकर बजाज के नेतृत्व में संस्था ने पूर्व वर्षों में उद्योगों के विकास, नवाचार एवं व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके पुनः अध्यक्ष बनने से औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊर्जा एवं सशक्त नेतृत्व की उम्मीद बढ़ी है।नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष शंकर बजाज सचिव लव बंसल
कोषाध्यक्ष दिनेश मेश्वरी
उपाध्यक्ष नवीन लिंबानी, रमेश पंजवानी, सुरेश पटेल संयुक्त सचिव रमेश पटेल
संयुक्त कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता और संयुक्त सचिव का पद रमेश पटेल ने संभाला।
समिति के निदेशक के रूप में नगराज कापसे, संजय चावड़ा , दिलीप पटेल और हरिश मलंग चुने गए, जबकि कार्यकारी सदस्य के रूप में महेश अग्रवाल का चयन हुआ, और सौरभ बरमट प्रवीण शर्मा को विशेष सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया गया।नई कार्यकारी टीम संघ के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जो छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और नवाचार को बढ़ावा देगी, इस कार्यकाल 2026-28 के दौरान छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज परिवार एवं कैट टीम के धमतरी के सलज अग्रवाल,रवि मुंजवानी,आकाश जसूजा ,धनराज लूनिया,शैलेश आहूजा,अमित रमानी ,संकेत बरडिया,प्रमोद गुप्ता,सुरेश महावार एवं टीम ने शंकर बजाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!