Uncategorized

गौरव पथ के लिए 15.09 करोड़ की अंतिम स्वीकृति, सड़क, पर्यटन, खेल और शहरी अधोसंरचना को मिलेगी नई गति

विकास की नई रफ्तार से बदलेगा धमतरी का स्वरूप, गौरव पथ सहित शहरी अधोसंरचना को मिली गति

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली

धमतरी। रानी दुर्गावती चौक से ब्रम्ह चौक, बिलाई माता मंदिर होते हुए नहर नाका एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक आरसीसी डिवाइडर, आरसीसी नाली एवं स्ट्रीट लाइट पोल सहित गौरव पथ रोड निर्माण के लिए 15 करोड़ 09 लाख 31 हजार रुपए की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि धमतरी के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। शहर में अधोसंरचना विकास के साथ नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। गौरव पथ जैसी परियोजनाएं शहर की पहचान को बेहतर बनाने के साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति देंगी। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। गौरव पथ, अर्बन चैलेंज फंड से प्रस्तावित परियोजनाएं, खेल सुविधाओं का विस्तार तथा सौंदर्यीकरण के कार्य शहर को बेहतर स्वरूप प्रदान करेंगे। नगर निगम नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। महापौर श्री रोहरा ने गौरव पथ सहित शहर में स्वीकृत एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धमतरी शहर के विकास के लिए दी जा रही प्राथमिकता से शहर में अधोसंरचना विकास को नई दिशा और गति मिली है। महापौर रामू रोहरा और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की मैदानी सक्रियता से इन परियोजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!