Uncategorized

सेमरा में 6 सितंबर को होगी परिवार में संस्कार कार्यशाला

जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आग्रह


धमतरी। परिक्षेत्र साहू समाज सेमरा के तत्वावधान में सामाजिक बैठक एवं एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा। परिवार में संस्कार विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में पारिवारिक संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी में नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन, सेमरा में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
कार्यशाला में समाज के प्रखर वक्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू तथा तहसील साहू संघ अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने सभी ग्रामीण अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र के 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समाज के बेटा-बेटियों को कार्यशाला में साथ लाने की अपील की है। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। यह जानकारी गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!