Uncategorized

फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न 47 मरीज हुए लाभान्वित

महावीर इंटरनेशनल शाखा एवं जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ धमतरी के तत्वाधान में शिविर का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि


धमतरी। महावीर इंटरनेशनल शाखा एवं जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ धमतरी के तत्वाधान में रविवार को फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महापौर जगदीश (रामू) रोहरा एवं अध्यक्ष रमन लोढ़ा मंच पर आसीन रहे। रायपुर से आए डॉ दीपक जैन एवं उनके सहयोगीयो ने फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। शिविर में 47 मरीज लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में जैन श्वेत. मू .पू. संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा , रमन लोढ़ा , खुशाल चंद पींचा, रंजीत छाबड़ा, नेहरू पारख उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत, भंवरलाल जैन, अशोक पारख, स्वरूप बैद, निलेश लुंकड़, खेमचंद गोलछा, धीरेन्द्र नाहर, डॉ पपेश नाहर, सिद्धार्थ सेठिया, मुकेश जैन नीलू लुनावत, लीला जैन, निर्मला लोढ़ा, अनीता लुनावत, मनीषा लुंकड़, कविता पारख, रजनी नाहर का कार्यक्रम को सफल बनाने मै सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी सचिव निलेश लुंकड़ महावीर इंटरनेशनल शाखा धमतरी ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!