Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में छग धीवर समाज महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट


धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं से महापौर रामू जगदीश रोहरा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि हेतु निमंत्रण दिया, एवं छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के लिए छात्रावास एवं समाज भवन हेतु रायपुर, आरंग विधानसभा के ग्राम बकतरा में भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन सौंपा जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायं ने सहर्ष स्वीकार कर युवक युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में आने का एवं भूमि आवंटन हेतु नियमापूर्वक त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर, प्रदेश महासचिव रामलाल पेदरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन धीवर, प्रदेश महा-संरक्षक परमेश्वर फूटान, प्रदेश प्रमुख सलाहकार सोहन धीवर, प्रदेश उपकोषाध्यक्ष होरीलाल मत्स्यपाल, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कृष्णा चंपालाल हिरवानी, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ बसंत निषाद ,धमतरी परगना अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेडहा, कोषाध्यक्ष सोनू नाग,राजू ओझा,करण हिरवानी, आदि शामिल हुए। सौजन्य भेंट पश्चात छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी प्रदेश पदाधिकारीयों ने जगदीश रामू रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!