Uncategorized

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने खाद बीज की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करने बनाया प्रभारी

रासायनिक खाद एवं बीज की समस्या को लेकर कांग्रेस सहकारी समितियों के समक्ष धरना प्रदर्शन करने जा रहीं हैं. जिसके लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहान ने समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मे प्रभारी नियुक्त किया हैं. जिसमें धमतरी ग्रामीण प्रभारी पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव को बनाया गया है इसी प्रकार कुरूद पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, भखारा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, मगरलोड जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर, नगरी जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, कुकरेल पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, और बेलरगांव पूर्व विधायक लेखराम साहू हैं. शरद लोहाना ने बताया कि प्रदेश में किसान अब खरीफ फसल की बुवाई/किसानी कार्य प्रारंभ कर चुके हैं, राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद बीज सुनिश्चित किया जाना था किंतु सहकारी समितियां में आज किसानों को खाद बीज की अनुपलब्धता से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खाद बीज अनुपलब्धता को लेकर किसानों को होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाना हैं. जिसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जो स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो से समन्वय स्थापित कर 29 जून से 03 जुलाई तक धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!