Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री के घर कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व ईडी का फूंका पुतला

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, सिर्फ परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है-शरद लोहाना

भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है- पंकज महावर

धमतरी-कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया है कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल एवं उनके परिवार पर क़ी गईं कार्यवाही के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय को भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य करने के मामले को लेकर विरोध जताया और दोपहर 12 बजे कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से केंद्र, राज्य सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले इसके बाद गांधी मैदान पहुंचकर पुतला दहन किया गया इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा सत्र का अंतिम दिन अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाया जाना था. जिससे ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड करवा दी. ईडी का छापा केंद्र एवं राज्य सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करता है। भाजपा ईडी , सीबीआई जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने सरकार पर आरोप लगाया कि हमारे नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. हमारे नेताओं के खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. हमारे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी जेल में डाल दिया गया है. अब भाजपा सरकार क़ी कठपुतली ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर कार्यवाही करते चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों की आवाज को कुचलने मेें जुटी है। सरकारी मशीनरियो का दुरुपयोग कर चुनाव जीत के बाद अपनी नाकामी छुपाने निम्न स्तर के कृत्यों का सहारा ले रही है। हम इस तरह के कृत्यों से डरने वाले नहीं हैं। हम मजबूत बनकर उभरेंगे जब हम अंग्रेजों से नहीं डरते थे, तो हम उनसे (भाजपा) क्यों डरें। इस तरह के कृत्यों से पार्टी नेताओं का मनोबल कमजोर नहीं होगा पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष को संसद के अंदर और बाहर अपनी आवाज नहीं उठाने दे रहे हैं। पूर्व महापौर विजय देवांगन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ईडी को विपक्ष के लिए हथियार की तरह उपयोग करने का काम कर रही है. भाजपा के सरकार ने लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य किया है. देश के महाराष्ट्र मे नवाब मलिक, नारायण राणे का जमीन घोटाला, हिमंत बिस्वा शर्मा का असम में शारदा घोटाला, शुभेंदु अधिकारी, मुकुल राय का नारदा स्टिंग सहित अनेक बड़े-बड़े घोटालेबाज भाजपा के सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात बड़े-बड़े पदों में आसीन हैं. भारतीय जनता पार्टी वाशिंग मशीन की तरह है जहां अपराधियों के शामिल होने के बाद वह सभी अपराध मुक्त हो जाते हैं। प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर ने कहा की भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है. विफलताओं से घिरी भाजपा सरकार दुर्भावना से ईडी को मोहरा बना दिया है। ईडी की कार्रवाई लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने कहा क़ी छत्तीसगढ़ की जनता अब इस सरकार से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है, यही वजह है कि कभी केंद्रीय मंत्रियों के काफिले को रोका जा रहा है, तो कभी उपमुख्यमंत्री की गाड़ियों को, सत्ता पक्ष के सांसदों तक को अब जनता का सामना करने में मुश्किल हो रही है,सरकार डराने की कोशिश कर रही है. ईडी की कार्रवाई को लेकर जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जिस तरह से छापा मारा, वह पूरी तरह से बदले की राजनीति का हिस्सा है, बघेल के परिवार को डराने और धमकाने की कोशिश की गई. इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़ीया, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, वरिष्ठ नेता अरविंद दोशी, बृजेश जगताप, रामनाथ यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, पार्षद सूरज गहरवार, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, सोमेश मेश्राम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव गौतम वाधवानी, पूर्व युका जिला अध्यक्ष गुरु गोपाल गोस्वामी, गीतराम सिन्हा, देवेन्द्र देवांगन, जिला अध्यक्ष इंटक कांग्रेस कन्हैया सोनी, गुड्डा दीवान, राजेन्द्र देवांगन, तिलक सोनकर, यश राजपूत, नमन बंजारे, शत्रुघन साहू, संजू साहू, एमन साहू, घनश्याम साहू, अजय डहरिया, दीपक साहू, खिलेन्द्र साहू, वातंजलि गोस्वामी, गनेश्वरी कामड़े, जितेंद्र साहू, तोमेश साहू, शेख सोहेल, श्रवण साहू, राज देवांगन, जितेंद्र देशलहरे, समीर जोशी, नवीन गजेंन्द्र, दीपेश रात्रे, होमेंद्र कुमार साहू, कुलेद्र कुमार साहू, मानिक साहू, धरपाल साहू, आकाश साहू दुमेंद्र रात्रे बहूर राम साहू, पंचू राम, सुनील सिन्हा, श्रवण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!