Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी के ये तानशाह रैवैया को प्रदेश की जनता बर्दास्त नही करेगी – सोमेश मेश्राम


धमतरी। ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल की गिरिफ्तारी पर पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित स्तर हीनता का नया नमूना बताया, क्या भ्रष्टाचार केवल विपक्षीय नेताओं तक सीमित है जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे है तो उनके खिलाफ ईडी की कार्यवाही क्यों नहीं होती ? श्री मेश्राम ने बताया कि विधान सभा सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उद्योगपति अडानी को खदान देने जंगल कटाई के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे थे, जिस पर उनके पुत्र चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर भिलाई निवास स्थान से ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर ले गया है इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनके ओएसडी और करीबियों के निवास पर ईडी ने छापा मारा था ।अडानी के खदान के बीच जो आएगा उन्हे और उनके परिवार वालो को जेल में डाल दिया जाएगा। भाजपा के इस तानाशाह रवैये को प्रदेश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी पूर्व में भाजपा सरकार में जमीन मामले के पूछताछ के लिए भूपेश बघेल के माताझ्रपिता को जेल में बिठाया था परिणाम स्वरूप प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया हो गया था और अब चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करके भाजपा सरकार ने अपने पैर में कुल्हाड़ी मार ली है भाजपा सरकार कि उलटी गिनती शुरू हो चुकी है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!