Uncategorized

तहसील ब्राह्मण समाज कुरुद का हुआ होली मिलन, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान


कुरुद। कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज का होली मिलन कार्यक्रम कुरुद में हुआ। तहसील ब्राह्मण समाज के संरक्षक रामदत्त शुक्ला के निवास में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिकजनों के होली मिलन में समरसता, आपसी बंधुत्व और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अतिथि ब्राह्मण जिला धमतरी के संरक्षक राजेंद्र श्रोति, राजेंद्र शर्मा, रामदत्त शुक्ला, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार दीवान, महासचिव विनोद पांडेय, उपाध्यक्ष देवकांत द्विवेदी, जिला के पूर्व महासचिव भूपेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, डॉ. प्रदीप शर्मा थे। अध्यक्षता तहसील ब्राह्मण समाज कुरुद के अध्यक्ष पंडित कमलेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव भूपेंद्र मिश्रा, तहसील अध्यक्ष कमलेश तिवारी, जिला महासचिव विनोद पांडेय, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार दीवान ने संबोधित कर सामाजिक एकता पर जोर दिया। इस अवसर पर नंदकुमार पांडेय कोषाध्यक्ष, कैलाश शुक्ला उपाध्यक्ष, अतुल कुमार तिवारी, डॉ. अशोक शर्मा, आशीष शर्मा, तोरण प्रसाद दुबे, अनिल कुमार झा, महिम शुक्ला, आशीष चौबे, मिडिया प्रभारी पंडित रामनाथ शर्मा, ईश्वर पांडेय, नूतन शर्मा, पंडित करण शर्मा, विकाश शर्मा, सौरभ शर्मा, बलराम दीवान, महेश शर्मा, राजू शर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, श्याम वाजपेयी सहित समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं आभार वक्तव्य लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने दिया। इस अवसर पर जिला के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!