Uncategorized

महापौर रामू रोहरा की उपस्थिति में भोथली में ग्रामीण यादव समाज द्वारा श्री मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

धमतरी। ग्रामीण यादव समाज भोथली द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भव्य मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।महापौर ने कहा कि यादव समाज सदैव धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में अग्रणी रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म की रक्षा, सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश मिलता है।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे, बैंड, झांकियां और धार्मिक ध्वज के साथ समाजजन बड़े उत्साह से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!