कांग्रेस के विरोध के बाद निगम ने बेलिंग मशीन वापस की, निविदा शर्तों का उल्लंघन का लगा आरोप

धमतरी। नगर निगम द्वारा खरीदी गई बेलिंग मशीन को कांग्रेस पार्षदों के विरोध के बाद वापस भेज दिया गया। कांग्रेस पार्षदों ने मशीन के निविदा शर्तों के अनुसार नहीं होने की शिकायत कलेक्टर से भी की थी।
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि निविदा में 10 एचपी की डबल सिलेंडर बेलिंग मशीन मांगी गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा 7.5 एचपी की सिंगल सिलेंडर मशीन सप्लाई की गई। गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों में भी गड़बड़ी पाई गई।
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने सदन में जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि जनता के टैक्स के पैसे से घटिया और कम क्षमता की मशीन खरीदकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।पार्षदों के दबाव और कलेक्टर से शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन ने मशीन को वापस भेज दिया।
नगर निगम में पारदर्शिता से काम होना चाहिए।
पार्षद विशु देवांगन, योगेश लाल,सूरज गहरवाल,उमा भागी ध्रुव,पूर्णिमा गजानंद रजक,सुमन मेश्राम,रामेश्वरी कोसरे ने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोबारा ऐसी लापरवाही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
