Uncategorized

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभापति कौशल्या देवांगन ने दी बधाई

धमतरी/ देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत पर नगर पालिक निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभापति कौशिल्या देवांगन ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, पार्टी की नीतियों और नेतृत्व की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की जीत तथा असम और पुडुचेरी में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनना यह दर्शाता है कि देश की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है।

सभापति देवांगन ने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन राज्यों में भाजपा सरकार जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!