Uncategorized

शहर ब्लाक कांग्रेस 1-2 के अध्यक्ष बनने 4 दावेदारो के नाम भेजे गए प्रदेश कार्यालय

ब्लाक क्रमांक 1 के लिए आकाश गोलछा, राहुल बख्तानी, ब्लाक क्रमांक 2 के लिए योगेश शर्मा व सुमीत जैन है दावेदार

पुराने अध्यक्षो को किया जाएगा रिपीट या नये चेहरो को मिलेगा मौका ?

धमतरी। कांग्रेस मे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संगठन में बदलाव का दौर शुरु हो रहा है। जिसके तहत शहर ब्लाक कांग्रेस 1 व 2 के अध्यक्षो की नियुक्ति होनी है। जिसके लिए प्रक्रिया जारी है।
कुछ दिन पूर्व पर्यवेक्षको की उपस्थिति में ब्लाक अध्यक्ष चयन हेतु कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें दावेदार भी शामिल रहे। शहर ब्लाक 1 कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रमुखता से दो नेताओं ने दावेदारी की है। जिसमें वर्तमान अध्यक्ष आकाश गोलछा व राहुल बख्तानी शामिल है। वहीं शहर ब्लाक 2 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष योगेश शर्मा व सुमीत जैन ने दावेदारी की है। बता दे कि वर्तमान दोनो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो का कार्यकाल काफी सफल व सक्रिय माना जा रहा है। दोनो अध्यक्षो ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी आला कमान द्वारा प्राप्त निर्देशो का पालन किया। वर्तमान में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में जुटे हुए है। उक्त ब्लाक अध्यक्षो के कार्यकाल में कांग्रेस ने कई प्रभावी आयोजन कराए है जिससे जनता के बीच कांग्रेस और मजबूत हुई है। ऐसे में चर्चा है कि दोनो अध्यक्षो को रिपीट भी किया जा सकता है।
वहीं ब्लाक 1 के लिए राहुल बख्तानी व ब्लाक 2 के लिए सुमीत जैन दावेदार है दोनो युवा नेता है सालों से कांग्रेस में सक्रिय है। समय-समय पर सरकार के नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करते रहे है। पार्टी के आयोजनो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सालों से जुटे हुए है। ऐसे में यदि इन युवा नेताओं पर पार्टी भरोसा जताती है तो वे भी उम्मीदों पर खरा उतर सकते है।
चर्चा है कि कांग्रेस में कई गुट है जिससे गुटबाजी समय-समय पर सामने आती रहती है। वर्तमान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी गुटबाजी की चर्चा हो रही है। एक ओर संगठन के दावेदार है वहीं दूसरी ओर एक वरिष्ठ नेता के गुट के दावेदार है। अब यह तो समय ही बतायेगा कि ब्लाक अध्यक्ष चयन में किसकी चलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!