Uncategorized

नई एसपी भावना पांडेय से विधायक प्रतिनिधि,कांग्रेस जिला महामंत्री आकाश गोलछा व कांग्रेसियो ने की सौजन्य मुलाकात

धमतरी। धमतरी जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय से विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस जिला महामंत्री आकाश गोलछा, कांग्रेस नेता सूरज पासवान एवं रजत सोनकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने एसपी भावना पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा जिले की नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। आकाश गोलछा ने कहा कि धमतरी एक शांतिप्रिय जिला है और पुलिस प्रशासन जनसहयोग के साथ कार्य करेगा तो कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
नई एसपी भावना पांडेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना, अपराधों पर अंकुश लगाना तथा जिले में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों से पुलिस को सहयोग देने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!