Uncategorized

निगम स्वास्थ सभापति नीलेश लुनिया की व्यापारियों व जनता से अपील: पॉलीथीन, डिस्पोज, प्लास्टिक न डाले नाली में

नगर निगम के सफाई अभियान में जनभागीदारी जरूरी


धमतरी। पी.डी. नाला सफाई कार्य लगभग 10 दिनों से जारी है, लगातार नाला की सफाई के लिए गैंग, जेसीबी लगाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. निगम स्वास्थ विभाग सभापति नीलेश लुनिया ने बताया कि नलियों में पॉलीथिन, डिस्पोजल रोज निकाला जा रहा है, लेकिन उतनी मात्रा में दूसरे दिन वह फिर आ जाता है। यही कारण है कि निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है. निगम स्वास्थ विभाग सभापति नीलेश लुनिया ने सभी व्यापारी एवं आम जनता से अनुरोध है किया है कि पॉलीथीन और डिस्पोजल नाली में ना डालें. धमतरी नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में श्री लुनिया ने जनता की भागीदारी को अहम बताया है और सभी नागरिकों से स्वच्छता को लेकर जागरूक होने की अपील की है।
सहयोग की अपील
श्री लुनिया ने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की है। शहर में चलने वाले सभी कचरा वाहनों में रूट चार्ट लगाया गया है, ताकि कचरा निस्तारण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कचरे को नियमित रूप से कचरा गाड़ी में ही डालें और सड़क या गलियों में न फेंके। नगर निगम का लक्ष्य न केवल सफाई अभियान चलाना है, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना भी है। यह सफाई अभियान तब ही सफल होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सफाई बनाए रखने में सहयोग करे.जनता से अपील है कि लोग अपने घर, गली, मोहल्ले और बाजार को स्वच्छ रखें।
पर्यावरण के लिए घातक प्लास्टिक का उपयोग करे कम से कम-नीलेश लुनिया

निगम स्वास्थ विभाग सभापति नीलेश लुनिया ने कहा कि दैनिक जीवन में बहुउपयोगी पॉलीथिन पूरे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है. माना जाता है कि इसको नष्ट होने में एक हजार साल लग जाते हैं. इसके नुकसान बहुत हैं. बता दें कि इससे निकलने वाली गैस जानलेवा है. यह जलचक्र में बाधा डालने का काम करती है, जो कि बारिश को प्रभावित करती है. यह खेतों की ऊर्वरा शक्ति को प्रभावित करती है. इसके अलावा पशुओं के खाने से यह उनकी आंतों में अटक जाती है, जो मौत तक का कारण बन जाती हैं. इसके अलावा, यह प्लास्टिक दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के माध्यम से हमारे खून तक में पहुंचने लगी है इसीलिए प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!