Uncategorized

एसपी ने सिहावा थाने में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए चुनाव के संबंध में आवश्यक निर्देश

एसडीओपी नगरी, डीएसपी नक्सल एवं थाना बोराई, सिहावा, नगरी, दुगली, मेचका सहित सीआरपीएफ., सीएएफ.के अधिकारी हुए शामिल

धमतरी । ओडि़सा में आयोजित अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग में दिये गए निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा आगामी चुनाव को देखते हुए बेहतर समन्वय एवं सहयोग हेतु एसडीओपी. नगरी, डीएसपी. नक्स./ऑप्स.,एवं थाना बोराई,सिहावा,नगरी, दुगली,मेचका सहित सीआरपीएफ.सीएएफ. के अधिकारियों की थाना सिहावा में मीटिंग ली गई एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संयुक्त अभियानों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई ताकि निर्बाध चुनाव कराया जा सके। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में बेहतर समन्वय व सहयोग बनाये रखने के दिये निर्देश। बोराई के चेक पोस्ट पर नाकाबंदी को और प्रभावी बनाने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान करने वह अवैध नशीली सामग्रियों तथा अवैध परिवहन को रोकने हेतु चर्चा कर दिये गए महत्वपूर्ण निर्देश। उक्त मीटिंग में एसडीओपी. नगरी मयंक रणसिंह एवं डीएसपी नक्सल/ ऑपरेशन आर.के. मिश्रा,सीआरपीएफ.कैंप प्रभारी, बोराई,बिरनासिल्ली मेचका कैंप सहित सीएएफ.के अधिकारी एवं थाना प्रभारी बोराई राजेश जगत,थाना प्रभारी सिहावा लेख राम ठाकुर, थाना प्रभारी नगरी अरुण साहू एवं थाना प्रभारी रमेश साहू थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!