Uncategorized

एल्डरमैनों का भाजपा मंडल नगरी द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत

नगरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत नगरी के लिए तीन एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा मंडल बैठक के दौरान उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नवनियुक्त एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन, दुर्गा प्रजापति एवं गौरव तिवारी (जानू) का भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों एल्डरमैन नगर पंचायत नगरी के सभी वार्डों में जनहित एवं विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए नगर पंचायत नगरी तथा भारतीय जनता पार्टी का नाम गौरवान्वित करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, महामंत्री रूपेंद्र साहू सुलोचना साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, राजू गोसाई कमल डागा, रामगोपाल साहू, पूर्व जिला महामंत्री अविनाश दुबे शशि ध्रुव, महिला मोर्चा अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री नगीना सोम, यशोदा साहू अश्वनी निषाद, शंकर देव, विनीत कोठारी, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव राजा पवार यश करण पटेल एवं देवचरण ध्रुव संजय सारथी नागेंद्र बोरछा पवन साहू चित्रांश नागवंशी विकास सोनी यश संचेती गीतेश्वर ध्रुव वासु यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!