Uncategorized

अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस देश भर में धूमधाम से सम्पन्न


धमतरी। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के आव्हान पर संपूर्ण देश में तथा देश से बाहर निवासरत सामाजिक जनों ने अपने अपने स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस को मनाया, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलास पुरी रायपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने अपने परिवार सहित भगवान परशुराम तथा आचार्य चाणक्य की पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न किया, इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के नाम वीडियो संदेश भी प्रसारित किया वहीं धमतरी में युवा मंच प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष पांडेय, प्रांतीय महासचिव युवराज शर्मा,महिला मंच जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा,युवा मंच जिलाध्यक्ष दीपक पांडेय, रितेश मिश्रा, सूरज शर्मा,ननकू महाराज,निशांत शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के तैलचित्र विराजित कर विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया वहीं रायपुर में जिलाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, ऋषि तिवारी, गिरीश दुबे, नीतीश शुक्ला बेमेतरा में लेखमनी पांडेय, दुर्ग जिला में शशिकांत तिवारी, सुमन पांडेय,राकेश शर्मा बिलासपुर में स्वप्निल शुक्ला सुधांशु मिश्रा, सरगुजा में आशा पांडेय, बस्तर में अनूप शर्मा,श्याम शुक्ला, गरियाबंद रोशन अवस्थि,अनिल अवस्थि के नेतृत्व में पूजा पाठ एवं हवन सम्पन्न हुआ प्रदेश से बाहर मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सचिव शरद द्विवेदी तथा मध्यप्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष धाममणि शर्मा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष युवा मंच अनुराग शुक्ला, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा, उत्तर प्रदेश में राघवेन्द्र त्रिपाठी, अश्वनी पाठक, आंध्र प्रदेश में गिरिजा पीड़ा परती,राजस्थान महिला मंच अध्यक्ष रिना शर्मा,उड़ीसा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत रथ,महाराष्ट्र में जलज शर्मा सहित देश के कोने-कोने में आयोजन सफल रहा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!