Uncategorized

पांच गर्भवती महिलाओं का कराया या पुंसवन संस्कार

गायत्री परिवार के आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी अभियान के अंतर्गत कुम्हार पारा धमतरी में पांच गर्भवती महिलाओं का एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा पवित्र वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि विधान से सामूहिक पुंसवन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि आज चारों तरफ अनिति, हिंसा,मारकाट, अत्याचार की घटनाएं अधिक हो रही है। इसका प्रमुख कारण है बच्चों में संस्कार की कमी। इसलिए आने वाले पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए पुंसवन संस्कार की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सहायक प्रबंध ट्रस्टी चेतन साहू ने भी अपने विचार रखे। जिन बहनों का पुंसवन संस्कार कराया गया उनमें श्रीमती अंजलि कुंभकार,डामिन कुंभकार, लता जगत, स्वाति पदमवार, एवं अन्न पूर्णा बाजे प्रमुख हैं। आचार्य के रूप में श्रीमती गीता साहू, सावित्री पटेल एवं सुशीला छाटा द्वारा संस्कार कराया गया।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में श्रीमती नमिता देवांगन,रुखमणी साहू,पदमनी साहू, हेमलता सिन्हा , शिवरात्रि सिन्हा, चमेली साहू, चन्द्र कली छाटा, सरस्वती, राम बाई का सहयोग रहा। विशेष रूप से उपस्थित जिला समन्वयक दिलीप नाग, सहायक प्रबंध ट्रस्टी चेतन साहू, वरिष्ठ परिजन डा रामचंद्र मेश्राम, चन्द्र हास बाण्डे, भागवत साहू आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!