Uncategorized

खेल पखवाड़ा के तहत आज से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, आयोजक राजेश शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा


धमतरी. शहर सहित क्षेत्र के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की दृष्टिकोण से 22 मार्च से प्रारंभ हुआ खेल पखवाड़ा में आज से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। आयोजन के संरक्षक तथा आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा है शहर की खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए क्रिकेट का आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आने वाले समय में साबित होने वाला है। खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, योगेश रायचुरा ,रघुवीर बघेल, शुभम इदनाणी, विक्की ध्रुवंशी, रिंकू रजक ,पंकज वटी, अभिलेश धीवर, अनिल पटेल ,मुकेश बघेल ,गेवन्द्र साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
खेलों धमतरी का संदेश देकर कल बाईक रैली के साथ भव्य क्रिकेट स्पर्धा का आज होगा आगाज
आयोजन से पूर्व शहर के खिलाडिय़ों के द्वारा खेली धमतरी की भावनाओं को अपने में समाहित करते हुए आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के साथ ही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा के साथ विभिन्न जर्सी में मोटरसाइकिल रैली के रूप में खेल मार्च करते हुए रनर टूर्नामेंट ट्रॉफी कप को लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर से पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर मिशन ग्राउंड के लिए शाम को प्रस्थान करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!