Uncategorized

सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी की कार्यकारणी बैठक संपन्न

सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी की महत्वपूर्ण कार्यकारणी बैठक मठ मंदिर प्रांगण धमतरी में आयोजित हुई जिसमे सामाजिक समन्वय व जनजागरण अभियान के तहत छत्तीशगढ़ के सभी समाज के अध्यक्ष व गणमान्य जनो की उपस्थिति में विचार मंथन किया गया.सर्व समाज समन्वय धमतरी जिला कार्यकारणी द्वारा सभी सामाजिक अध्यक्षों एवं गणमान्य जनो को प्रांताध्यक्ष डॉ संजीव वशिष्ठ की उपथिति में वर्तमान परिपेक्ष्य में एवं राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुवे सभी सनातन समाज के समन्वय की आवश्यकता पर विषय प्रस्तुत किया गया.आरंभ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजिम विभाग के विभाग सहकार्यवाह घनश्याम साहू के विचार प्रस्तुति के पश्चात अन्य समाज के अध्यक्ष गण भी अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमे साहू समाज जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सोनकर समाज जिलाध्यक्ष संतोष सोनकर, धनेश्वर यादव, नील पटेल, भारत सोनी, हरजिंदर सिंग छाबड़ा, आदि रहे तत पश्चात डॉ संजीव वशिष्ठ ने सभी समाज के अध्यक्ष के विचार की मंथन कर हिन्दू रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण हेतु सामाजिक समन्वय के द्वारा सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करने का आव्हान सामाजिक अध्यक्षों से किया.उन्होंने सामाजिक लोकतंत्र का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता, समानता, तथा सुरक्षा प्रदान करने हेतु उनके धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, एवं राजनितिक हितो की रक्षा करना बताया .वशिष्ठ ने कहा की नारी सुरक्षा, नारी स्वालम्बन के लिए भी सामाजिक लोकतंत्र के द्वारा उपस्थित सभी नारी शक्तियों को आव्हान किया उन्होंने बताया की अब समय आ गया है हमें जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद, क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद को त्यागकर समन्वय के साथ हिन्दू सनातन संस्कृति की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण की ओर आगे बढ़ना चाहिये.बैठक में सर्वसमाज समन्वय नारीशक्ति महासभा की जिलाध्यक्ष पदमनी चंद्राकर, जिलासचिव चन्द्रकला पटेल, ने समाजजनो आभार वयक्त किया व बैठक का संचालन दिलीप पटेल ने एवं व्यवस्था नीलेश राजा के संयोजन में पूर्ण हुवा बैठक में श्यामा पटेल, ईश्वरी पटवा, संगीता जगताप, बिमला पटेल, चित्ररेखा निर्मलकर, कल्पना रणसिंग, डाली सोनी, चेतना राणसिंग, नीलू रजक, कोमल सार्वा, चंद्रभान मेश्राम, श्रावण मेश्राम, नन्द किशोर सोनी, दिलीपराज सोनी रामचंद्र वाधवानी, शैलेश रजक, हरिशंकर शांडिल्य, अनीता सोनकर, पूजा कुंजाम, तारा साहू, मोनिका देवांगन, संध्या धीवर आशा धीवर, वेणुका हिरवानी, उषा सोनी, रोशनी सोनी, शिव नेताम, ममता कुम्भकार, निशा कुम्भकार, राकेश दीवान, छम्मन निर्मलकर, हेमलता सिन्हा, लीना भारती, अहिल्या देवांगन एवं समाज जन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!