Uncategorized

नृत्य और भक्ति की ऊर्जा के मेल से हमारे चित्त का माता शक्ति से नैकट्य बढ़ता है : पं. राजेश शर्मा

मैत्री विहार में आयोजित नि:शुल्क मैत्री गरबा महोत्सव में दूसरे दिन भी गरबा की रही धूम


धमतरी 6 अक्टूबर। मैत्री विहार में आयोजित नि:शुल्क मैत्री गरबा महोत्सव में नवरात्र के दूसरे दिन के लिये आयोजन समिति की तरफ से फ्लोरल थीम और ड्रेस कोड कलरफुल रखा गया था। गरबा के सभी प्रतिभागी थीम और कोड के मुताबिक सज धज कर पहुँचे, देर रात तक सभी ने अपनी अपनी गरबा नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार और वरिष्ठ भाजपा नेता कविंद्र जैन को निमंत्रित किया था। दोनों ही अतिथियों ने इस आयोजन की साल दर साल निरंतरता के लिए मैत्री महिला समिति की सराहना की और मंच से अपनी शुभकामनाएं दी।
आयोजन के संरक्षक और भाजपा नेता पं. राजेश शर्मा ने कहा कि गरबा भारत के प्राचीन नृत्य कला और भक्ति परंपरा का अद्भुत मेल है। उन्होंने कहा कि जब भक्ति की ऊर्जा में नृत्य की ऊर्जा का मेल होता है तो हमारे चित्त का माता शक्ति से नैकट्य और बढ़ जाता है।
————————–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!