Uncategorized

होली,रमजान सहित अन्य त्यौहारों को मद्देनजर पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक

असमाजिक तत्वों, अपराधियों, हुड़दंगियों पर लगाई जाएगी लगाम,पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी लगातार करेगी भ्रमण

चप्पे चप्पे पर होगी धमतरी पुलिस की नजर, सीसीटीवी के माध्यम से भी ऐसे असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर

पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा आने वाले दिनों में होली,रमजान एवं त्यौहार के मद्देनजर जिलेभर के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को शांति समिति की बैठक लेने के लिए निर्देशित किया गया है। शांति समिति की बैठको का मुख्य उद्देश्य आने वाले दिनों के त्योहारों को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने की तैयारियों को लेकर की गई थी। इसके पूर्व भी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं एसपी द्वारा ली गई मिटिंग में सभी थाना के जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों से इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी लिए गए थे।शान्ति समिति बैठक में आगामी होली,रमजान एवं त्यौहार को ध्यान में रखते हुए होली पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कहा गया है।
यह भी बताया गया है कि इस दौरान दुपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज चलाने वाले बाइकर्स, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।बैठको में कहा गया कि होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें, किसी के ऊपर जबरन रंग न लगावें, ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग न करें, अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें, हुडदंग, मारपीट, गाली गलौज, शोर शराबा ना करें, किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें, शहर,गांव में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुडदंग न करें एवं परिवर्तित दोपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकलने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग न करें। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाए चल रही है साउंड सिस्टम का उपयोग बिना अनुमति के ना किया जाए तथा अनुमति प्राप्त होने पर भी धीमे आवाज में बजाया जाए। शान्ति समिति की इन बैठकों में उपस्थित सम्मानीय लोगो से यह भी कहा गया कि उक्त पर्व में सभी यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगें सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें, होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें, इलेक्ट्रिक खंबों एवं तारों का ध्यान रखें एवं एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।रंगों के महापर्व होली एवं पवित्र महा रमज़ान पर जुम्मे की नमाज़ को मद्देनजर कोतवाली धमतरी में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम.पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी डीएसपी,थाना,चौकी प्रभारी, नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया।बैठक का समापन होली के पारंपरिक रंगों की तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने मिलकर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और उल्लासमय होली मनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!