Uncategorized

लिली श्रीवास बनी सबसे कम उम्र की जनपद सदस्य


धमतरी। सिर्री क्षेत्र क्रमांक 19 के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने भाजपा ने सिर्री मंडल अध्यक्ष डॉ. लोकेश साहू की पत्नी व फुसेरा की सरपंच पूजा साहू को पराजित किया। इस क्षेत्र में सिर्री, चिवरी, फुसेरा, कुल्हाड़ी और ढेठा शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि इन पांचो गावों मे भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूजा साहू को पराजय मिली। लिली श्रीवास ने 1240 मतो से रिकार्ड जीत हासिल की। विजय हासिल होने के बाद नव निर्वाचित जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने बताया कि जब से नामांकन पत्र दाखिल की है तब से चुनाव होते तक एक बार भी पैसे खर्च नहीं किया है। सभी मतदाता के घर-घर जाकर बेटी के समान उनके चरणों को छूकर आशीर्वाद लिया जिसका परिणाम सामने आया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!