Uncategorized

साय सरकार के सुशासन, जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं के मेहनत से मिली पंचायत चुनाव में भाजपा को जीत – दयाराम साहू

कहा, नगर निगम, नगर पंचायतों के साथ जनपद व जिला पंचायत में भाजपा की जीत जनता के विश्वास का है प्रमाण


धमतरी। साय सरकार के सुशासन, जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं के मेहनत से पंचायत चुनाव में भाजपा को जीत मिली, नगर निगम, नगर पंचायतों के साथ जनपद व जिला पंचायत में भाजपा की जीत जनता के विश्वास का प्रमाण है। उक्त बाते वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम साहू ने कही।
श्री साहू ने आगे कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम धमतरी, जिला पंचायत की 11 सीटें, जनपद पंचायत धमतरी, जनपद पंचायत कुरुद, जनपद पंचायत मगरलोड, जनपद पंचायत नगरी, नगर पंचायत कुरूद, नपं नगरी, नपं भखारा और नपं आमदी में भारी बहुमत से जीत हासिल किया है। श्री साहू ने जीत के बाद मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जीत भाजपा की मजबूत संगठनात्मक संरचना, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण से किया, जिसका परिणाम आज इस विजय के रूप में हमारे सामने है।
दयाराम साहू ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन काल में प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी थी। जिसके पश्चात जनता ने भाजपा का जनादेश दिया। और भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासियों के हितों के लिए कार्य किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा किया गया। जिसके परिणाम स्वरुप मतदाताओं का विश्वास भाजपा पर और भी बढ़ा जिसके परिणाम स्वरुप नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। भाजपा को जनप्रतिनिधि जनता के सेवा में तत्पर रहेंगे। और जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है उस पर वे खरा उतरेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!