Uncategorized

छत्तीसगढ़ नेटबॉल टीम के चयन हेतु ट्रायल 1 मार्च को


कुरुद । नेटबॉल स्पोट्र्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली जूनियर और सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए अपनी टीम तैयार की जाएगी। प्रदेशभर के टैलेंट को खंगालने के लिए एसोसिएशन ने राज्य को चार जोनों में बांटकर फाइनल सिलेक्शन ट्रायल का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा के अनुसार नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रेडिशनल, फास्ट-फाइव और मिक्स नेटबॉल कैटेगरी के लिए नेशनल टूर्नामेंट 24-31 मार्च का ऐलान कर दिया है। इसके लिए प्रदेश के चार केंद्रों पर चयन ट्रायल 1 मार्च को होंगे, जोन 1 का ट्रायल दुर्ग, सेक्टर 2 में होगा जिसमें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा और बालोद जिले के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसी तरह जोन 2 का ट्रायल धमतरी के परखंदा में होगा जिसमें बस्तर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद के खिलाड़ी झोंकेंगे अपनी ताकत, जोन 3 का ट्रायल जांजगीर के खोखरा में होगा जिसमें जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, भाटापारा, जीपीएम और सक्ती के सितारों का जमावड़ा लगेगा। जोन 4 का ट्रायल सरगुजा के गांधी मैदान में होगा जिसमें सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर के खिलाडिय़ों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास एनएफआई रजिस्ट्रेशन नंबर है और जिन्होंने पूर्व में राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया हो। जांजगीर के खोखरा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिक्स टीम का चयन भी किया जाएगा। बिलासपुर में हुए प्रारंभिक ट्रायल में शॉर्टलिस्ट किए गए प्रत्येक जिले के टॉप-2 खिलाडिय़ों को यहाँ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा। यह चयन प्रक्रिया एनएफआई ऑब्जर्वर की सीधी निगरानी में होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!