Uncategorized

कुरुद की दो चचेरी बहनें बनी डॉक्टर, ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान


कुरुद। द्विवेदी परिवार की दो चचेरी बहन डॉ. वैशाली द्विवेदी और डॉ. शिवांगी द्विवेदी ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर तहसील ब्राह्मण समाज कुरुद द्वारा एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।डॉ. वैशाली द्विवेदी होटल मैनेजमेंट मुंबई में कार्यरत राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की पुत्री हैं। उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज अकोला महाराष्ट्र से एमबीबीएस पूर्ण करने के बाद मुंबई के बीकेईएम हॉस्पिटल से एमएस स्त्री रोग विशेषज्ञ की डिग्री हासिल की है। डॉ. शिवांगी द्विवेदी कुरुद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी लक्ष्मीकांत द्विवेदी की पुत्री हैं। उन्होंने राजीव लोचन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज चंदखुरी से बीएएमएस की डिग्री प्राप्त कर आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। सम्मान समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर हैग्रीव प्रसाद शर्मा, तहसील ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमलेश तिवारी, महेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, देवकांत द्विवेदी, आशीष शर्मा और प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र जन और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!