Uncategorized

अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 34 पौवा देशी शराब जप्त, भेजा गया जेल


धमतरी। रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने रूद्री चौक स्थित योगेश ऑटो सेंटर के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी अशोक दास मानिकपुरी निवासी आनंद पारा, रूद्री को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके कब्जे से बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई, जिसमें देशी प्लेन शराब 22 पौवा (कीमत लगभग 1,760 रूपये) देशी मसाला शराब 12 पौवा (कीमत लगभग 1,200 रूपये) कुल जुमला कीमती 2,960 रूपये की शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!