अवैध शराब के परिवहन पर लगातार प्रहार, तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर ढाबा पर शराब पिलाने वालों की नियमित चेकिंग

180 पौवा देशी शराब, तीन दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 1,14,420 लाख रूपये की संपत्ति जप्त
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर धमतरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा हैl इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। प्रथम प्रकरण मे
थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विवेक देवांगन (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर कांटीपारा अछोटा को मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया।पूछने पर आरोपी ने बताया की वह मंगलानी ढाबा अछोटा में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था।
आरोपी के कब्जे से 49 पौवा प्लेन सुपर शराब , एक सीटी-100 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 28,920 रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
द्वितीय प्रकरण मे सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके (20 वर्ष) निवासी नदियापारा अछोटा को गिरफ्तार किया, जो मामा ढाबा अछोटा का कर्मचारी होना बताया जो ढाबा में बेचने के लिए शराब ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (लगभग 5.58 लीटर), टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी, ओप्पो मोबाइल सहित कुल लगभग 52,500 रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
तृतीय प्रकरण मे थाना अर्जुनी पुलिस ने नगरी रोड पर घेराबंदी कर मंगलानी ढाबा अछोटा के संचालक आरोपी सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी (37 वर्ष) निवासी बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब (18 लीटर), हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित लगभग 33,000 रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
तीनों मामलों में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
