Uncategorized

महावीर जैन मंदिर के 25वें ध्वजारोहण दिवस पर हुआ भंडारे का आयोजन

नगरी । नगरी के मुख्य हृदय स्थल पर महावीर जिनालय में पूज्य श्री विराट सागर जी महाराज साहब का निरंतर धर्म देशना प्रवाहित हो रही है सुबह 8:30 से 9:30 बजे धर्म महोत्सव में लोगों की सहभागिता हैं। इसी कड़ी में भगवान महावीर स्वामी मूल नायक जिनालय में। आज ध्वजा रोहण एवं पूजा का आयोजन किया गया। विजय मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया। 24 फरवरी को इसी कड़ी में जैन समाज द्वारा नगर में भजन प्रसादी वितरण का आयोजन जैन मंदिर के सामने किया गया जिसमें हजारों लोगों को महावीर प्रसादी से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जैन मूर्ति पूजक संघ के पदाधिकारी मोहन भंसाली बाबूलाल बोहत राजकुमार भंसाली गौतम मालू अजय नाहटा, राकेश छाजेड़,मनीष जैन लोढा, मनीष चोपड़ा, प्रवीण भंसाली के अलावे जीवन नाहटा, भावेश चोपड़ा, अशोक मालू, आदि सेवा में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!