Uncategorized

कुरूद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


कुरूद। सिर्री मंडल अंतर्गत ग्राम मुल्ले में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा, विमानन क्षेत्र, योग, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा और वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणा और सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, भाजपा मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र साहू, सहप्रभारी जीवन साहू, महामंत्री थानेश्वर तारक, मंडल अध्यक्ष डॉ. लोकेश साहू, जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़, राकेश साहू, जीजामगांव सरपंच देवचरण चंद्राकर, शुभम बघेल, सुबेंद्र साहू, चैतन्य गिरी गोस्वामी, देशात सिंनहा, शिवराम श्रीहोल, लेखराम सिंहा, कामेश बंजारे, मोहन साहू, लोकेश साहू, मुल्ले सरपंच संदीप डेहरिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!