Uncategorized

बिरेझर एवं मुल्ले के ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए विधायक अजय चंद्राकर


कुरूद। जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुरुद अजय चंद्राकर सीधा जनता से संवाद कर रहे हैं। इसी तारतम्य में ग्राम बिरेझर एवं मुल्ले के ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रायस किया गया। मौके पर सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कुरूद विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विकास में कमी नहीं होगी चाहे वह सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मामले हो। प्रत्येक पंचायत को वाई-फाई से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, पुष्पेंद्र साहू सिर्री मंडल प्रभारी, जीवन साहू सह प्रभारी, डॉक्टर लोकेश साहू सिर्री मंडल अध्यक्ष, गौरव भोसले महामंत्री, थानेश्वर तारक महामंत्री, नेहा भूपेंद्र साहू सरपंच बिरेझर, पूजा गुलशन साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!