शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है- अरुण सार्वा
आमगांव स्कूल में प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए किया गया प्रेरित

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य मौसमी मंडावी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच लीलाम्बर नागवंशी भुरसीडोंगरी, रूखमणी मरकाम बरबांधा एवं कमितला ध्रुव आमगांव उपस्थित रहे। अरुण सार्वा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। बच्चे शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित पढ़ाई एवं विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

