Uncategorized

केंद्रीय विद्यालय धमतरी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

प्राचार्य ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

धमतरी। केन्द्रीय विद्यालय धमतरी में राष्ट्रीय खेल दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 21 से 29 अगस्त तक पूरे सप्ताह चलने वाले इस खेल महोत्सव में विद्यालय के चारों सदन शिवाजी, टैगोर अशोका तथा रमन सदन से भाग लेकर विजयी खिलाडी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय से पास आउट हो चुके तथा विद्यालय को खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां दिलाने वाले बेहतरीन खि़लाड़ी सुमीत साहू, उज्जवल साहू हैंडबाल तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय मे सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाडी कु. यशस्वी ठाकुर एवं वर्तमान में विद्यालय की बेहतरीन रायफल शूटर कु. शीतल कौर का सम्मान प्राचार्य पी. एल. साहू द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर प्रदीप रावत द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के बारे में प्रेरणादायक उदघोषण तथा जीवन में खेल के महत्त्व के बारे में छात्रों को बताया गया। विद्यालय के चारों सदनों द्वारा प्राप्त अंको के आधार पर क्रमश: अशोक सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय तथा शिवाजी सदन तृतीय स्थान की घोषणा कर तीनों सदनों का ध्वज आरोहन किया गया। प्राचार्य पीएल साहू द्वारा विजयी खिलाडी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। प्राचार्य श्री साहू ने सभी विजयी खिलाडियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!