Uncategorized

संघर्षशील हीरा लाल ढीमर को बेटी को उपहार ग्रुप ने किया सम्मानित, नई बैटरी के लिए दिया सहयोग

दिव्यांग बने सशक्त के अंतर्गत आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान को मिला संबल


धमतरी। संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व हीरा लाल ढीमर, धमतरी से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित छाती ग्राम निवासी, का बेटी को उपहार ग्रुप ने दिव्यांग बने सशक्त अभियान के अंतर्गत सम्मान किया और उनकी मोटराइज्ड ट्राइसिकल की नई बैटरी एवं अन्य रिपेयरिंग के लिए सहयोग राशि प्रदान की।रायपुर रोड स्थित श्रीमती वंदना एवं प्रदीप शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित एक संक्षिप्त एवं आत्मीय कार्यक्रम में वंदना शर्मा, प्रदीप शर्मा, नेहा गोयल एवं डॉ. सरिता दोशी ने हीरा लाल ढीमर को तिलक लगाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समाज कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व हीरा भैया को मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई थी। यह ट्राइसिकल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जीविकोपार्जन का मुख्य माध्यम बन गई। वे छाती से धमतरी आकर किराने एवं अन्य आवश्यक सामान खरीदकर ले जाते हैं और घर में ही अपनी छोटी-सी दुकान में रखकर बेचते हैं। इसके साथ ही वे कपड़ों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं।
ट्राइसिकल की बैटरी खराब हो जाने और उसमें अन्य रिपेयरिंग की आवश्यकता पडऩे से उनका आवागमन और कामकाज काफी प्रभावित हो गया था। ऐसी स्थिति में बेटी को उपहार ग्रुप ने उनकी परेशानी को समझते हुए सहयोग का निर्णय लिया, ताकि उनकी ट्राइसिकल पुन: सुचारु रूप से चल सके और वे अपने काम के माध्यम से आत्मनिर्भर बने रहें। बेटी को उपहार ग्रुप की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने ग्रुप की कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर गज़़ल शर्मा एवं पहेली शर्मा का विशेष सहयोग रहा।इस सहयोग में वंदना शर्मा, प्रदीप शर्मा, रसीला बेन दोशी, वंदना मिराणी, प्रभा रावत, रजनी शर्मा, धनवती किरी, अर्चना शर्मा, नेहा गोयल सहित ग्रुप के सदस्यों का योगदान रहा। एक सहयोगी सदस्य ने गुप्त दानदाता के रूप में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!