Uncategorized

कांग्रेस सरकार को कब सुनाई देगी छत्तीसगढ़ की बेटियों की चीख – डॉ बिथिका विश्वास

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री डॉ बिथिका बिश्वास, रितिका यादव शहर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती चंद्रकला पटेल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्यामा देवी साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मध्यप्रदेश में एक बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यजनक घटना दिखाई देती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नवमीं में पढऩे वाली बच्ची से बलात्कार के बारे में चुप्पी साध लिया। छत्तीसगढ़ की दुष्कर्म पीडि़त बेटियों की चीख उन्हें क्यों सुनाई नही देतीं? छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए खडग़े जी ने भाजपा शासन में क्या हो रहा है इसकी जानकारी तो रखते हैं लेकिन जिस राज्य से बयान दे रहे हैं वहां की स्थिति उन्हें मालूम नहीं है या यहां की बेटियों, बहनों, बुजुर्ग महतारियों की तकलीफों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। राजधानी के करीब धरसीवां में पांच साल की बच्ची से बलात्कार होता है, लेकिन कांग्रेस के नेता चुप हैं। उन्हें सुकमा के पोटा केबिन में नन्हीं बच्ची की पीड़ा का एहसास नहीं है, आरंग के पास राखी पर्व के दिन एक बहन के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर आंख बंद कर रखी है। वही राहुल गांधी ने दुष्कर्म के एक मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को गुनाहगार बता दिया तो वह खडग़े जी को सुनाई दे गया। गांधी परिवार जो कहे, उसे दोहराना खडग़े जी का मुख्य कर्म है। नित्य कर्म है। रोज ही उन्हें गांधी परिवार के वचनों का भजन गाना ही पड़ता है। उतना ही सुनते हैं, जितना राहुल, सोनिया, प्रियंका बोलें। उतना ही कहते हैं, जितना गांधी परिवार कहता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!