Uncategorized

बड़े नालों की सफाई अभियान शुरू, सोरिद नाला से हुआ आगाज

धमतरी- नगर निगम धमतरी ने शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्त करने के लिए बड़े नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर यह अभियान स्वास्थ्य अधिकारी प्रकृति जगताप के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। सफाई कार्य की शुरुआत सोरिद नाला से की गई, जो शहर के प्रमुख जल निकासी मार्गों में से एक है। निगम का लक्ष्य है कि बरसात से पहले सभी बड़े नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और बीमारियों की समस्या से बचा जा सके।

स्वच्छता के लिए सख्त निर्देश, जनसहयोग की अपील

स्वास्थ्य अधिकारी प्रकृति जगताप ने बताया कि सफाई अभियान के तहत जेसीबी और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गहराई तक जमी गंदगी को हटाया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नालों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।आयुक्त प्रिया गोयल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ धमतरी बनाना है। नागरिकों का सहयोग इस अभियान को सफल बना सकता है।

बरसात से पहले सभी नालों की सफाई होगी पूरी

नगर निगम की योजना के अनुसार, शहर के सभी बड़े नालों की सफाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इस मुहिम की शहरवासियों ने सराहना की है और इसे धमतरी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!