Uncategorized

ई-स्कूटी बनी सभी वर्गो की पहली पसंद

पेट्रोल की बचत, मेंटनेस का झंझट नहीं, प्रदूषण रहित होने और अनेक आधुनिक फीचर्स के कारण बढ़ती जा रही बिक्री


धमतरी. आधुनिकता के दौर में अब पेट्रोल वाली बाईक, स्कूटी बीते जमाने की बात होने लगी है। लोग अब पेट्रोल वाली दुपहिया के स्थान पर ई-व्हीकल को ज्यादा तवज्जो दे रहे है। बता दे कि पहले युवा वर्ग द्वारा ही ई स्कूटी बाइक की खरीदी कर रहे थे। लेकिन अब सभी वर्ग के लोग ई स्कूटी पर भरोसा जता रहे है। ई- स्कूटी पहली पसंद बनने का सबसे मुख्य कारण है पेट्रोल से राहत। बढ़ते पेट्रोल के दाम से चार्जिंग वाले ई व्हीकल में एक बार लागत लगाने के बाद जीवन पर्यन्त पेट्रोल का खर्च नहीं रहता। पेट्रोल के स्थान पर मात्र आवश्यकतानुसार बैटरी चार्ज करना होता है। जिसमें काफी कम बिजली बिल की खपत होती है। बता दे कि ई स्कूटी पहली पसंद बनने के मुख्य कारण इसमें मिलने वाले फीचर्स भी है। इसमें डिजीटल मीटर, पार्किंग असिस्ट क्रूस कंट्रोल, ड्रायविंग मोड एंटी शिफ्ट अलार्म, कंट्रोल युएसबी चार्जिंग पार्ट, रिवर्स गियर जीपीएस आप्शन, स्मार्ट बैटरी, मोबाईल कनेक्टीविटी, डिस्क ब्रेक एनएफसी, ट्यूबलेस टायर, आटोमेटिक रिपेयरिंग सिस्टम, मोबाईल होल्डर चार्जिंग, 5वें जायस्टिक इंटर इक्टिविटी म्युजिक कंट्रोल, स्कूटर थीम पर्सनालाइजेशन वायस असिस्ट एलेक्सा के साथ ही स्मार्ट कनेक्ट प्लेटफार्म को बेतर नेविगेशन सिस्टम, टेली मैटिक्स, युनिट एंटी थेफर और जियोफेसिंग जैसी सुविधायें मिलती है। वहीं सेफ्टी इंफोर्मेशन ब्लुटूथ, क्लाउड कनेक्टिविटी आप्शन आदि स्पेशल सुविधायें भी दी जा रही है। यही कारण है लोग अब पेट्रोल वाली दुपहिया के स्थान पर ई स्कूटी लेना ज्यादा पसंद कर रहे है। ईव्हीकल में मेटनेंस का झंझट भी नहीं होती इसलिए इसका खर्च भी बचता है। कई ई स्कूटी हल्के भी होते है। जिससे महिलायें व युवतियां भी इसे आसानी से ड्राइव कर पाते है। कोड लॉक के कारण ई स्कूटी की चोरी की आंशका भी काफी कम रह जाती है।
4 घंटे की चार्जिंग और 120 किलोमीटर का रेंज
बता दे कि बाजार में कई इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां है जो कि ग्राहकों को एक से बढ़कर एक सुविधायें दे रहे है। सामान्यत: ईए स्कूटी में चार घंटे की चार्जिंग में 100 से 120 किलोमीटर तक वाहन चलाया जा सकता है। नये आकर्षक लुक के साथ कंपनियां ईव्हीकल लॉच कर चुके है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए हीरो, टीव्हीएस बजाज जैसी पुरानी बाइक कंपनियों द्वारा भी मार्केट में बने रहने ई स्कूटी लॉच कर चुके है। वहीं शुरुवात में सबसे ज्यादा ओला ई स्कूटी की डिमांड सबसे ज्यादा थी। ई स्कूटी से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता इसलिए भी सरकार द्वारा ई व्हीकल को बढावा दे रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!