Uncategorized

कांजी हाउस में अव्यवस्था, हिन्दू जागरण मंच ने विरोध कर की मवेशियों के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग


धमतरी। हिन्दू जागरण मंच द्वारा निगम के अर्जुनी में स्थित कांजी हाउस के व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोला गया। संगठनके कार्यकर्ताओं द्वारा निगम पर कई आरोप लगा नारेबाजी करते हुए कांजी हाउस के पास जमकर प्रदर्शन किया गया। हिन्दू जागरण मंच के सहसचिव डाकेश्वर साहू एवं मनीष फूटान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांजी हाउस में गौ माताओं के लिए पर्याप्त चारा व्यवस्था नही है। कांजी हाउस परिसर कीचड़ से सरोबार है। बदहाल व्यवस्था से यहां के एक मवेशी की मौत होने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाये। जल्द व्यवस्था सुधारे जाने की मांग निगम प्रशासन से की गई है। जल्द व्यवस्था नही सुधारे जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर कुशांग साहू, आयुष पात्रे, प्रतीक सुंदरानी, चंद्रकांत सिन्हा, सत्यम सिन्हा, भूषण, प्रहलाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गौ सेवक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!