Uncategorized

शिक्षा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव – मोनिका ऋषभ देवांगन

सोरम में शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत


धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम एवं संकुल सोरम में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती देवांगन ने पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखने वाले एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की सर्वोत्तम पाठशाला है। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण किया गया। श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि शिक्षा ही विकसित समाज, सशक्त राष्ट्र और समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!