निगम एमआईसी मेम्बर नरेन्द्र रोहरा, विजय मोटवानी, निलेश लुनिया व अखिलेश सोनकर जिम्मेदारियों पर उतर रहे खरा
निगम में पर्याप्त समय देने के साथ ही फील्ड में रहकर शहर विकास में देते है योगदान, लोगो की समस्या के निराकरण हेतु रहते है तत्पर

धमतरी। नगर निगम धमतरी के पुनर्वास तथा नियोजन विभाग के एमआईसी मेम्बर नरेंद्र रोहरा (पार्षद, सुंदरगंज वार्ड), आवास, पर्यावरण और लोक निर्माण विभाग के एमआईसी मेम्बर विजय मोटवानी (पार्षद, आमापारा वार्ड), स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के एमआईसी मेम्बर नीलेश लुनिया (पार्षद, सदर उत्तर वार्ड), जल विभाग के एमआईसी मेम्बर अखिलेश सोनकर (पार्षद, विध्यवासिनी वार्ड) अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतर रहे है। जब से उक्त पार्षदों कों एमआईसी के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां मिली है। संबंधित विभागाध्यक्ष शहर के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लगातार सक्रिय हैं। स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण तथा पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के माध्यम से शहर के समग्र विकास को नई दिशा दी जा रही है।
पुनर्वास तथा नियोजन विभाग के प्रभारी नरेंद्र रोहरा द्वारा कहा कि शहर के सुनियोजित विकास, नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पुनर्वास से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने जोर दिया जा रहा है। नगर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध विकास पर फोकस नगर निगम का है। नक्शा संबंधित मामलो में भी लोगो को निगम का चक्कर न लगाना पड़े इस बात पर श्री रोहरा विशेष ध्यान देते है। किसी नागरिक द्वारा जब श्री रोहरा को निगम कार्य से संबंधित समस्या बताई जाती है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित करते है। और लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाने से भी नहीं चुकते।
आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी विजय मोटवानी शहर के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के साथ ही सड़क, नाली, भवन निर्माण, हरित क्षेत्र के विस्तार, पौधरोपण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति देकर धमतरी में विकास को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रहे है। विकास कार्यो में समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए जाने जाते है। गुणवत्ता पूर्ण विकास के पक्षधर है। फील्ड में रहकर शहर में बरसाती पानी निकासी हेतु हमेशा प्रयासरत रहते है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रभारी नीलेश लुनिया शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहे है। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अमले के साथ नियमित समीक्षा बैठक करते है। बरसाती पानी निकासी हेतु बड़े नालो व नालियों की विशेष सफाई अभियान के तहत स्वयं मौके पर मौजूद रहकर निरंतर सफाई करवा रहे है। उन्होने शहर वासियों से अपील की है कि नालियों में पॉलीथीन व प्लास्टिक नहीं फेंके। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें।
जल कार्य विभाग प्रभारी अखिलेश सोनकर ने कहा कि गर्मी में बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया गया। अब बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी, पाइपलाइन लीकेज का त्वरित सुधार तथा प्रत्येक वार्ड तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। वे स्वयं फील्ड में रहकर कार्यो की गुणवत्ता का परीक्षण करते है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम के इन विभागाध्यक्षों की सक्रियता से शहर विकास को नई गति मिल रही है। जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा गंभीर रहते है। निगम में तो पर्याप्त समय देते है साथ ही फील्ड में रहकर जमीनी हकीकत से रुबरु होते है।


