Uncategorized
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाये रखने तहसीलदार ने ली समितियों की बैठक

धमतरी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाना है। व्यवस्था को लेकर तहसीलदार सूरज बंछोर ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समितियों की बैठक ली। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से मंदिर में प्रवेश और निर्गम व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि यदि भीड़ पहुंचे तो आसानी से दर्शन हो सके। मंदिर के आसपास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे यातायात बाधित न हो। यदि समिति द्वारा भंडारा रखा जाता है तो वह व्यवस्थित होनी चाहिए किसी प्रकार की भगदड़ ना हो। यह भी स्पष्ट रूप से बता दिया गया कि नहीं की रात 10 बजे के बाद डीजे, लाउड स्पीकर नहीं बजाना है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। महाशिवरात्रि को लेकर शहर एवं अंचल के शिवालयों में व्यापक तैयारियां की जा रही है।

