Uncategorized

हजूर साहिब नांदेड़ व गुरुद्वारा नानक झिरा बदर के दर्शन हेतु 11 बसों से 800 संगत हुए रवाना

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा व संगठन पदाधिकारियों नें हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा होल्ला महल के उपलक्ष्य में श्री हजूर साहिब नांदेड़ और गुरुद्वारा नानक झिरा बदर के दर्शन पाने,  11 बसों से 800 संगत की निःशुल्क दर्शन हेतु प्रबंध किया गया.छतीसगढ़ विधानसभा सभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा एवं संगठन के पदाधिकारियों नें इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी के आशीर्वाद से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि का वास हो, सिख संगठन के इस पुनीत कार्य के लिए समस्त समिति सदस्यों एवं इस धार्मिक यात्रा के सभी यात्रियों को बधाई शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!