ऑनलाईन सट्टा खेला रहे तीन सटोरियों पर कोतवाली व सायबर टीम ने की कार्यवाही
नगद 51,740 रूपये व 0 3 नग मोबाईल, ट्रायबर वाहन सहित लेखन सामाग्री किया गया जब्त

थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा संगठित अपराध ऑनलाईन सट्टा खेला रहे तीन सटोरियों को कोतवाली एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है जिनमे योगेश देवांगन पिता भोमराज देवांगन 39 वर्ष छुरियारा पारा नगरी,रविंद्र निषाद पिता अंकालू निषाद 39वर्ष मराठा पारा सिहावा, मुकेश जैन पिता डूंगर मल जैन 50 वर्ष वार्ड क्र. 13 नगरी द्वारा नहर नाका धमतरी के पास आम जगह पर लोगों को हार जीत का दांव लगवाकर ऑनलाईन सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए मौके पर पकड़े गए।तीनों के पास से नगद 51,740 रूपये,एवं 03 नग मोबाईल कीमती 15,000 रूपये प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की कार ट्रायबर क्र.CG.05 एके – 8992 कीमती 3,50,000 रुपये कुल जुमला 416,740 रूपये,डाट पेन नीला,एवं लेखन सामाग्री जप्त किया गया।
तीनों सटोरिये के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 06,11 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 धारा के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
एवं तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश मरई,प्रआर. गोपी चंद्राकर,आर.डायमंड यादव,सुरेंद्र डडसेना, महेश्वर ध्रुव एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे प्रआर.लोकेश नेताम आरक्षक कमल जोशी ,
योगेश नाग,दीपक साहू , मुकेश मिश्रा, फनेश साहू, आनंद कटकवार,विकास द्विवेदी,मनोज साहू, कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर,किशोर देशमुख, देवेंद्र साहू,योगेश ध्रुव,का योगदान रहा।
