Uncategorized

खेड़िया तालाब पार में चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी तभी रामबाग धमतरी के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की अजीत सोना उर्फ टीमा नाम का व्यक्ति विंध्यवासिनी वार्ड,खेड़िया तालाब पार धमतरी
में अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये विंध्यवासिनी वार्ड,खेड़िया तालाब पार धमतरी के पास पहुंचकर देखे तो एक द्वारा धारदार हथियार चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।
उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अजीत सोना उर्फ टीमा पिता रामू सोना,साकीन स्वीपर कॉलोनी जालमपुर वार्ड धमतरी का रहने वाला बताया।
आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार लोहे का चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।धमतरी पुलिस द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर शहर में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.पारस चंद सोम, आरक्षक मुकेश सिन्हा,चंदर जमदार,डायमंड यादव, नीरज पांडे,महेंद्र कोसरिया का योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!