Uncategorized

शादियों के चलते बसों में बढ़ी भीड़, सभी यात्रियों को नही मिल पा रही सीट, खड़े होकर सफर करने है मजबूर

नया बस स्टैण्ड से रायपुर, बस्तर, नगरी, राजनांदगांव, दुर्ग सहित अन्य रुटो के लिए रोजाना चलती है सैकड़ो बसे

धमतरी । वर्तमान में शादियों को सीजन चल रहा है। सीमित मुहूर्त में बड़ी संख्या में शादियां हो रही है। ऐसे में शादियों में आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिसके चलते बसो में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई है।


बता दे कि जारी अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में बड़ी संख्या में शादियों हो रही है। लोग शादियों में शामिल होने पहुंच रहे है। जिसके चलते बस स्टैण्ड में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। एकाएक यात्रियों की संख्या बढऩे व बसों की संख्या सीमित होने के कारण भीड़ बढ़ गई है। जिससे यात्रियों को कुछ हद तक असुविधा भी हो रही है। बता दे कि 26 अप्रैल को मतदान के चलते बड़ी संख्या में बसों का चुनाव कार्य हेतु अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। अब जब बसे वापस लौट चुकी है फिर भी यात्रियों को राहत नही मिल पाई है। शादियों में कई बसे बारात आदि कार्यो में बुक है। इसलिए यात्री खड़े होकर सफर करने मजबूर है। आज सुबह से नया बस स्टैण्ड में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। कई यात्रियों को बसो में सीट नही मिल फिर भी गंतव्य पर पहुंचने खड़े होकर सफर करते रहे। सबसे ज्यादा असुविधा महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो को हुई।


ज्ञात हो कि धमतरी से नगरी, सिहावा, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, भखारा, मगरलोड, बस्तर आदि रुटो के लिए ढाई सौ से अधिक बसों का रोजाना आवागमन होता है। इनमें हजारों यात्री सफर करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!